गरीब महिलाओं का जिलाधिकारी को स्मार्ट मीटर हटाने का ज्ञापन
बिल सीमा 400 रुपये तय करने की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्मार्ट मीटर अभियान के खिलाफ जालौन जिले के उरई में गरीब मजदूरी करने वाली महिलाओं ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ललिता, सत्यवती, भूरी समेत दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जिसमें बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाने और गरीबों के लिए न्यूनतम बिल 400 रुपये तय करने की अपील की गई। महिलाओं ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। छोटे मकानों में रहने वाली ये महिलाएं रोज कमाती-पाती हैं लेकिन स्मार्ट मीटरों की तेज रीडिंग और अधिक बिल आने से नाराज न्यूनतम चार्ज भी भुगतान करना कठिन हो गया है। रिचार्ज की व्यवस्था कहां से करेंगी, जबकि अन्य खर्चे भी मुश्किल से पूरे हो रहे हैं? उन्होंने जोर देकर कहा, “गरीबी का दर्द सिर्फ गरीब ही समझ सकता है। स्मार्ट मीटर अमीर किसानों-व्यापारियों के लिए लगाएं, हम गरीबों को पुराने मीटर लौटा दें।” ज्ञापन में स्पष्ट मांग की गई कि बिजली बिल 400 रुपये से अधिक न हो। महिलाओं ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा कर गरीबों को राहत प्रदान करें। बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए महिलाओं ने कहा कि यह योजना गरीब-विरोधी लग रही है। मामले पर जिलाधिकारी कार्यालय से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



