बाल श्रम के विरुद्ध चेकिंग अभियान में 5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक बाल श्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस की एएचटीयू टीम प्रभारी निरीक्षक इन्द्रभूषण यादव, मुख्य आरक्षी रतन सरोज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हिमानी भारद्वाज व शिव शंकर श्रम प्रवर्तन कार्यालय,बाल संरक्षण अधिकारी चन्दौली किशन वर्मा की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र मुगलसराय में बाल श्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 5 बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया उन्हें बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा नियोजकों को बाल श्रम न कराने हेतु हिदायत दी गई तथा चलान एवं जुर्माना की अग्रिम विधिक कार्रवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा प्रचलित है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














