डीएम की अध्यक्षता में वन विभाग से सम्बन्धित समितियों की हुई बैठक
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का अवशेष कार्य जल्द पूरा किया जाए। प्रतिदिन प्रगति की रिपोर्ट प्रेषित की जाए। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, डीएफओ शशिकांत अमरेश, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अशोक सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















