Homeरायबरेलीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 14 और 15 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बचत भवन सभागार में बैठक की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में लगभग 695 जोड़ों का विवाह होना है। गन्ना कांटा मैदान सतांव में 304, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में 214 और मिनी स्टेडियम सलोन में 177 जोड़ों का विवाह होना है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वैवाहिक समारोह में लगभग तीन से चार हजार लोगों की उपस्थिति होगी। बैठक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारीयो एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देश देते हुए कहा कि वैवाहिक कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाय। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर वैवाहिक जोड़ों को दी जाने वाली उपहार सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। कार्यक्रम स्थलों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाय। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर यातायात, शांति एवं सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखा जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वर और वधू के कपड़े बदलने के स्थान को निर्धारित किया जाए और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी रखी जाए। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था कराई जाए। वैवाहिक कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। वैवाहिक जोड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि समय से उनके खाते में चली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार के अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read