HomeTrendingचाका में मीना मंच सशक्तिकारण कार्यशाला का हुआ समापन

चाका में मीना मंच सशक्तिकारण कार्यशाला का हुआ समापन

  • चाका में मीना मंच सशक्तिकारण कार्यशाला का हुआ समापन

  • कार्यशाला के दूसरे दिन संदर्भदाता रमेन्द्र सक्सेना एवं आभा रानी ने प्रतिभागियों को मीना मंच की विभिन्न गतिविधियों का कराया अभ्यास

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह के मार्गदर्शन में विकास खंड चाका में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के लिए सुगमकर्ता की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य के सभी उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षक–शिक्षिकाओं को सुगमकर्ता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करके उनके माध्यम से विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रही 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं को पॉवर एंजिल के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है। इस प्रशिक्षण में यूनिसेफ और समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न मॉड्यूल एवं योजनाएं शामिल हैं।
कार्यशाला के दूसरे दिन संदर्भदाता रमेंद्र कुमार सक्सेना एवं आभा रानी ने प्रतिभागियों को मीना मंच की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। साथ ही प्रशिक्षण में आधा फुल कॉमिक्स पर क्विज खेल हुआ। इसके उपरान्त “प्रगति के पंख” की गतिविधि हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। राज्य परियोजना लखनऊ से आयीं अमृता सिंह एवं बीईओ चाका द्वारा टूल 10 सर्वाधिक भरने वाले दो शिक्षकों अर्चना सीएस बोंगी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अंकिता सिंह को पौधा दे कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करना है। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर माह में जनपद के सभी 24 विकास खंडों में आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

 

Must Read