HomeTrendingविधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने मण्डल स्तरीय 'दिव्य दीपावली मेले' का किया शुभारम्भ

विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने मण्डल स्तरीय ‘दिव्य दीपावली मेले’ का किया शुभारम्भ

  • विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने मण्डल स्तरीय ‘दिव्य दीपावली मेले’ का किया शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। स्वदेशी उत्पादों एवं दिव्यांगजनों के हुनर तथा कौशल के प्रोत्साहन के लिए विकास भवन प्रांगण में शुक्रवार को दिव्यांगजन द्वारा निर्मित सामग्रियों की मण्डल स्तरीय “दिव्य दीपावली मेले“ का शुभारम्भ विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी ने फीता काटकर किया। विधायक ने दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों के लगाये गये स्टाल का भ्रमण किया गया। दिव्यांगजनों के कौशल एवं नवाचार की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि यह मेला दिव्यांगजनों के हौसलों को पंख लगायेगा। मेले में विभागीय संस्थाओं तथा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं यथा-बचपन डे केयर सेण्टर, राजकीय ममता विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, भाविनी वेलफेयर सोसाइटी, मूर्ति देवी महिला गृह उद्योग, माता कलावती कालेज ऑफ स्पेशल एजूकेशन, उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, एसएन सेवा संस्थान, विशाल इन्स्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन साइसेंस, जन चेतना शिक्षण संस्थान, राजीव गांधी बधिर विद्यालय, प्रयागराज एवं भावना दिव्यांग विद्यालय, फतेहपुर एवं दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान, कौशाम्बी द्वारा रंग-बिरंगे, दीये, मिट्टी की मूर्तियां, जूट का बैग, मोतियों की माला, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी। इस अवसर पर उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण प्रयागराज मण्डल, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रयागराज आदि जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read