HomeTrendingगोरखपुर में शुरू हुई मेदांता मेडिक्लिनिक की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

गोरखपुर में शुरू हुई मेदांता मेडिक्लिनिक की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

  • गोरखपुर में शुरू हुई मेदांता मेडिक्लिनिक की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। गोरखपुर और पूर्वांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मेदांता ने गोरखपुर में अपनी मेडिक्लिनिक सुविधा शुरू की है। अब क्षेत्र के लोगों को हृदय रोग, कैंसर, किडनी, लिवर, मस्तिष्क, रीढ़ से जुड़ी गंभीर बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपने शहर में ही परामर्श मिल सकेगा। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने लोटस टावर, मेडिकल रोड, में मेदांता मेडिक्लिनिक का शुभारंभ किया। मेदांता मेडिक्लिनिक गोरखपुर में करीब 22 विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में मरीजों को परामर्श देंगे। यहां कार्डियोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन सर्जरी, यूरोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन और बच्चों से संबंधित सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं सहित कई विभागों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इस पहल का उद्देश्य गोरखपुर सहित आस—पास के क्षेत्रों के मरीजों को सही विशेषज्ञ तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकें और अपनी बीमारी के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार की योजना बना सकें। इससे विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता भी कम हो सकती है। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा, “गोरखपुर और पूर्वांचल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में मेदांता मेडिक्लिनिक एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि मरीजों को उनके शहर के करीब ही अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल सके जिससे उन्हें अपनी बीमारी को समझने, उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने और आगे के इलाज की योजना बनाने में मदद मिले।”

 

 

 

 

 

Must Read