अर्श सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने लिया संकल्प

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। विगत वर्षों की तरह इस बार भी अर्श सिटी के लोगों ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया और उसको दहन किया। अभी 4 दिन पहले हुए माता की चौकी में समिति के लोगों ने आपस में बातचीत करते हुये कहा कि रावण का पुतला तैयार करने वाले कुछ लोग बाहर जा रहे हैं इसलिए इस कार्यक्रम को स्थापित किया जाता है। इस पर अर्श सिटी के निवासी अभिषेक गुप्ता सहित उनके अन्य साथियों ने लोगों से आग्रह किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन किया जाना चाहिये। उसका पुतला भले ही छोटा हो लेकिन कार्य होना चाहिए, इस बात को लेकर सभी लोगों ने सहमति जताई और रावण के पुतला को तैयार करने में जितेंद्र कुमार, सोमदत्त, अजय सैनी, सागर सैनी, सूर्या, हर्षित, लड्डू अभिनव गुप्ता (पारुल), अंकुल गुप्ता (गोलू) ने आपसी सहयोग से 2 दिन के अंदर पुतला तैयार कर दिया। रावण दहन के समय अर्श सिटी और केशवपुरम दोनों जगह के कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि हम सभी लोग यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे क्षेत्र में किसी भी तबले के लोग हैं। हम उनको अपने साथ लेकर चलेंगे कोई भी व्यक्ति छोटा और कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होगा। हम सब मिलकर कार्य करेंगे और अपने क्षेत्र का संपूर्ण विकास मिलकर करेंगे तभी भगवान राम की सच्ची पूजा सफल मानी जाएगी। साथ ही सूक्ष्म जलपान के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए समापन किया।









