963128
पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, के अनुसार पीड़िता का विवाह अक्टूबर 2022 में रसूलपुर कस्बे के एक युवक से हुआ था। विवाह के समय परिजनों द्वारा उपहार स्वरूप बाइक, नकद राशि, आभूषण व घरेलू सामान दिया गया था। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। शिकायत में बताया गया है कि उसे मानसिक रूप से ताने दिये गये। भोजन से वंचित रखा गया और कई बार मारपीट भी की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे एक दिन घर से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद से वह मायके में रह रही पीड़िता के अनुसार परिजनों ने कई बार सुलह की कोशिश की लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से कथित रूप से एक कार और नकद रकम की नई मांग रखी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।








