Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurआम तोड़ने को लेकर मनबढ़ों ने महिला समेत तीन को पीटा

आम तोड़ने को लेकर मनबढ़ों ने महिला समेत तीन को पीटा

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बुधवार की सुबह गांव के मनबढ़ों ने महिला सहित तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की सुबह आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने रुकसाना 40 वर्ष, शमसाद 35 वर्ष एवं गुलजार 22 वर्ष को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बुधवार की सुबह गांव के मनबढ़ों ने महिला सहित तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की सुबह आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने रुकसाना 40 वर्ष, शमसाद 35 वर्ष एवं गुलजार 22 वर्ष को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। नगर के जेसीज चौक पर मंगलवार की शाम बाइक व राहगीर की टक्कर में रामफेर निवासी नटौली, हरेंद्र निवासी अमरेथू दिदारगंज व राजमन निवासी हैदरपुर अम्बेडकरनगर घायल हो गए। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के गोडबडी गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर गिरने से शीलन 22 वर्ष पत्नी लालबहादुर निवासी गोडबडी घायल हो गई। इसी प्रकार मंगलवार की रात क्षेत्र के ठकठौलिया गांव के समीप असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार रिंकू यादव 20 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ठकठौलिया शाहगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के श्याम केसरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 80 करोड़ भारतीयों को 5 किग्रा गेहूं या 5 किग्रा चावल 5 माह यानी नवम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुक्त देने की घोषणा पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा देश को सम्बोधित करते हुए की गयी। इस घोषणा को संस्था के अध्यक्ष बी के गौतम ने कहा कि यह देश की जनता के हित में लिया गया निर्णय है। जिससे देश की गरीब असहाय जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ‘स्वाभिमान परियोजना’ की शुरूआत

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 'स्वाभिमान परियोजना' की शुरूआततेजस टूडे ब्यूरो परबत सिंह सोलंकी हैदराबाद। एई फाउंडेशन ने अंतर्रारष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर...

Jaunpur News: डीएम ने की भूसा दान करने की अपील

डीएम ने की भूसा दान करने की अपीलतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जनपद में गौवंश एवं अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के...

Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा...

Jaunpur News: प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग

प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग अधिवक्ताओं ने 'प्रभारी निरीक्षक को बर्खास्त करो' लगाये नारे अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्यवाही के...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular