HomeVaranasiएटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

निलेश त्रिपाठी
मिजार्मुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र मिजार्मुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड चौकी प्रभारी को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि यूनियन बैंक आॅफ इंडिया से पिछले शुक्रवार के दिन एटीएम कार्ड बदलकर रूपए निकालने वाला व्यक्ति रविवार के दिन कछवा रोड स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम में घुस फिर किसी के साथ ठगी की फिराक में है । सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम मेहताब अहमद उर्फ बबलू पुत्र आफताब अहमद निवासी पक्की बाजार कसाई मोहल्ला थाना कैंट जनपद वाराणसी बताया साथ में उसने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखता है इसी कारण वह कम पढ़ा लिखा है अपने कुछ बुरे दोस्तों के संगत में आकर चोरी करना तथा सीधे-साधे व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालना उसका आदत बन गया है तथा यही उसके जीविका चलाने का माध्यम बन गया है। तथा उसने यह भी स्वीकार किया कि शुक्रवार के दिन उसने ही एक लड़की का एटीएम कार्ड बदल कर यूनियन बैंक आॅफ इंडिया कछवा रोड के एटीएम से 13500 रुपए निकाले थे। पुलिस ने उसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देश का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी करने वाले टीम में उप निरीक्षक उमेश चंद्र विश्वकर्मा, कांस्टेबल राजेश कुमार, व उमाशंकर शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read