गौशाला में अव्यवस्थाओं का अम्बार
भूख प्यास से दर्जनों गौवंशों की हुई मौत
मो. इसराईल
नसीराबाद, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में गाय और गौशाला के नाम पर सियासत होती रही है। चाहे राजनीतिक दल हो या गौसेवक सभी गौसेवा करने का दावा करते है, लेकिन प्रदेश में गौवंशों की वास्तविक स्थित कुछ और ही है। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर नगर पंचायत परशदेपुर स्थित गौशाला में दर्जन भर गौवंशों ने भुखमरी से अपना दम तोड़ दिया। योगी सरकार ने गौशालाओं और गौवंशों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन अभी भी गौशालाओं की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। नगर पंचायत परशदेपुर स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं के चलते इस गौशाला में दर्जनों गौवंशों ने भूख से तड़पते हुए अपना दम तोड़ दिया। शुक्रवार को इस गौशाला में दर्जनों गौवंशों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कम्प मच गया। यही नहीं गौशाला में गोवंशों के मरने गौवंशों के शव को जानवर और पक्षी उसके अंगों को नोंच-नोंच कर खाते है। जो कहीं ना कहीं गौशाला की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। विदित हो शुक्रवार को गौशाला में एक साथ दर्जनों गौवंशों की मौत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इस मौके पर पहुंची सलोन तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, नायब तहसीलदार शंभू शरण पाण्डेय ने जांच पड़ताल कर गौशाला की अव्यवस्थाओं पर गौशाला के जिम्मेदारों को जमकर फटकारा लगाई और साथ ही संबंधितों पर कार्यवाही की बात कही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














