HomeJaunpurजौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

कौशलेन्द्र पाण्डेय
जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर नगर में जिलाध्यक्ष डा. अतुल दुबे के नेतृत्व में भगवान परशुराम की शोभायात्रा और झांकी निकालकर पूरे शहर में भ्रमण किया गया। इस दौरान रथ पर भगवान परशुराम की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। साथ में डीजे और दौड़ लगाते हुए घोड़े तथा साथ में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर भगवान परशुराम के नारे और जयकारे लगाते रहे।

पूरा शहर भगवान परशुराम की जय से गुजमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना स्वामी श्याम जी महराज व प्रदेश प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ अनिल दुबे आजाद एवं जिलाध्यक्ष डा. अतुल दुबे द्वारा करते हुए शंखनाद हुआ। शोभायात्रा की शुरुआत हुई जो गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर पूरे शहर भ्रमण करते हुए ओलंदगंज, पालिटेक्निक, जेसीज चौराहा, टीडी कालेज गेट, खरका तिराहा, शिव मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ अनिल दुबे आजाद, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, श्यामजी महराज, पंकज शुक्ला, संरक्षक वेद प्रकाश शुक्ला, संजय उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी धनंजय तिवारी, उपाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय आदि ने महती भूमिका अदा किया। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, जिला महासचिव महेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, उत्तम तिवारी, अमित पांडेय, ज्ञानेश्वर दत्त पाठक, कमल मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, ब्रह्म प्रकाश उपाध्याय, अरविंद मिश्र योगी, सुरेंद्र उपाध्याय, विनोद तिवारी, सर्वेश पाठक, धीरज चतुर्वेदी, बसंत पाठक, विनोद शर्मा आदि की उपस्थिति रही। शोभा यात्रा के रास्ते में प्रमुख रूप से अनिल दुबे आजाद एवं अवधेशानंद भारद्वाज, कौशलेंद्र पांडेय जिला उपाध्यक्ष द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से शोभायात्रा का मार्गदर्शन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read