दो करोड़ के लिये दे दी दोस्त की सुपारी
फायर न होने से बची प्रापर्टी डीलर की जान
निवेश को लेकर दिये थे रूपये
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी डीलर पर उसके परिचित ने हिस्ट्रीशीटर को सुपारी देकर अगवा कर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक पिस्टल में गोली फंसने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी प्रापर्टी डीलर समेत तीन हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।

इन लोगों के बीच एक प्रापर्टी में 2.20 करोड़ के निवेश के लेनदेन का विवाद था। जानकारी के अनुसार चिनहट निवासी देवेश त्रिपाठी को 27 अप्रैल को प्रापर्टी डीलर अरविन्द वर्मा ने अगवा कर मारने की कोशिश की थी जबीक दोनों पुराने दोस्त हैं और एक दूसरे की प्रापर्टी में पैसा लगाते हैं। देवेश के मुताबिक प्रापर्टी में निवेश को लेकर अरविन्द वर्मा को 2.20 करोड़ रूपये दिए थे जिसको लेकर कोई प्रोजेक्ट धरातल पर न उतरने पर पैसे वापस मांगने लगा। इस पर अरविन्द ने 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे अपने आफिस बुलाया जहां से अरविंद बैंक खाता हैदरगढ़ में होने की बात कही। उसके कहने पर उसकी कार में बैठ गया जिसमें पहले से ही लोनी कटरा का के हिस्ट्रीशीटर राजाराम वर्मा और नन्दन वर्मा बैठा था। कुछ समझता इससे पहले यह लोगों ने गाड़ी लेकर चल दिए। इसके बाद अचानक हैदरगढ़ से पैसा न निकाल नगराम के दादुरी स्थित बैंक से पैसा निकालने की बात कही। दादुरी से कुछ दूर पहले सुनसान स्थान पर गाड़ी रोककर अरविंद के कहने पर राजाराम ने पिस्टल तान दी। वहीं उन दोनों ने मारपीट कर जेब में रखे 40 हजार रुपये छीन लिए। विरोध पर राजाराम ने फायर किया लेकिन मिस हो गई जिसे देख इन्हें धक्का देकर भाग निकला।
प्रापर्टी खाली कराने के लिये आरोपी साथ लेकर चलता है हिस्ट्रीशीटर
चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक प्रापर्टी डीलर की शिकायत पर मंगलवार शाम को मल्हौर लौलाई रोड शहीद पथ के पास से बाराबंकी दोहरी दौलतपुर लोनी कटरा के प्रापर्टी डीलर अरविंद वर्मा के साथ हिस्ट्रीशीटर राजाराम वर्मा और नन्दन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू और लूट का 40 हजार रुपया बरामद हुआ। राजाराम और नन्दन के खिलाफ बाराबंकी में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। इनके खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अरविंद प्रापर्टी के काम के चलते अपने लेनदेन के विवाद के चलते हिस्ट्रीशीटर को लेकर चलता है जिसके एवज में एक बड़ी रकम खर्च करता है। पूछताछ में अरविंद वर्मा ने बताया कि रोज-रोज के तकादा से परेशान होकर घटना की योजना बनाई थी लेकिन फायर न होने पूरी नहीं हो सकी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















