अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ आयोजन
धनघटा में उमड़ा जनसैलाब, ‘शस्त्र एवं शास्त्र’ के जयघोष से गूंजा आकाश
हजारों की संख्या में युवाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जनपद के धनघटा क्षेत्र में भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ‘अक्षय तृतीया’ पर बेहद भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया। बाल विद्यालय प्रसादपुर बाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ ने सनातन संस्कृति और एकजुटता का परिचय दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय परशुराम’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। केसरिया ध्वजों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा जन्मोत्सव पर धनघटा विधानसभा के विभिन्न गांवों से युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। बसवारी गांव से राजकुमार राय व सूरज राय, लोहरैया से पंकज पांडेय, सेमाडाड़ी, पौली मड़पौना और कटार मिश्र से अभिनव प्रताप के नेतृत्व में युवाओं की टोली निकली। यह यात्रा खिरिया और देवकली कला से होते हुए नाथनगर, मुखलिसपुर, बण्डा, धनघटा पहुँची जहाँ से विशाल जनसमूह प्रसादपुर बाग पहुँचा। रास्ते भर फूल-मालाओं के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
प्रसादपुर बाग में उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए अमित प्रताप मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय के प्रतीक हैं। “अक्सर लोग उन्हें केवल उनके क्रोध के लिए जानते हैं लेकिन वे शस्त्र और शास्त्र के अद्भुत समन्वय हैं। उन्होंने आततायी राजाओं का अंत कर धरा पर धर्म की स्थापना किया।” उन्होंने युवाओं से शिक्षित बनने और समाज की बुराइयों के खिलाफ संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अमर राय ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि उनके जीवन से हमें त्याग और न्याय की सीख मिलती है। आयोजक शिवराम चतुर्वेदी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अजय नारायण मिश्रा, अभिमन्यु उपाध्याय, अमित पांडेय, संदीप तिवारी, नन्हे ओझा, अंकुर उपाध्याय, राजन प्रताप मिश्रा, आदर्श मिश्रा, प्रदुम पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, प्रमोद गोस्वामी, सर्वेश पांडेय, रवि प्रजापति, सुरेंद्र यादव, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, बलवंत पांडेय, दुर्गेश तिवारी, अनिरुद्ध शुक्ला, आदित्य पाण्डेय बंधु, चौहान, बुद्धिसागर मिश्र, सुदर्शन त्रिपाठी, ब्रह्मदेव पाठक, प्रदीप पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



