सलोन कस्बे में डम्फर सहित भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
दिखते ही वाहन व चालक पर करूंगा कार्यवाही: थानाध्यक्ष
हादसों को लेकर इंस्पेक्टर बालेन्द्र गौतम ने कसा शिकंजा
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले के सलोन थाना क्षेत्र में तेजी से फर्राटा भर रहे अनियंत्रित डंपरों की रफ्तार पर सलोन पुलिस शिकंजा कसने के मूड में आ गई है। सलोन कस्बा में यदि कहीं भी आपको डंपर दिख रहा है तो बेहिचक डंपर के नम्बर प्लेट की फोटो खींच कर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। हालाँकि तेज—तर्रार कार्यशैली से चर्चित इंस्पेक्टर बालेंद्र गौतम ने कस्बा पुलिस व पीआरडी गार्डों को भी नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती से निर्देश दिया है।
विदित हो की पिछले कुछ दिनों से सलोन थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर डंपरों से हादसे की बाढ़ सी आ गई है। रविवार को ताबड़तोड़ बढ़े सड़क हादसों के ग्राफ को संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बालेन्द्र गौतम ने थाना पर समीक्षा बैठक किया जहां पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया की सुरक्षा के द्रष्टिगत सलोन कस्बा में डंपर व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
उन्होंने कहा कि यदि कस्बा में कहीं भी डंपर/भारी वाहन दिख गये तो वाहन व चालकों के साथ चौराहा पर तैनात जिम्मेदारों के खिलाफ भी लिखा-पढ़ी की जायेगी। जगतपुर से सलोन व प्रतापगढ़ से सलोन आने वाले भारी वाहन व डंपर बाईपास से होकर गुजरेंगे। साथ ही इंस्पेक्टर बालेन्द्र गौतम ने कानून व्यवस्था को लेकर दो टूक में कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधी कहीं भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल पाये गये तो उन्हें सीधा जेल भेजा जायेगा। रात्रि गश्त में पुलिस कर्मियों को संदिग्ध स्थानों की लगातार तालाशी व निगरानी में भी सख्ती बरता जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



