Jaunpur News : दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, चालक की मौत
अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत कनौरा पेट्रोल पम्प के पास आमने सामने से आ रही दो ट्रकों में मंगलवार की आधी रात को जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वाराणसी से गिट्टी लदी ट्रक आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही कनौरा पेट्रोल पम्प के पास पहुंची कि तभी आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही खाली ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर में ट्रक चालक अखिलेश निषाद 27 वर्ष पुत्र मन्नू निषाद निवासी खलीफतपुर, तबरपुर आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गुड्डू यादव 28 वर्ष पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी कंधरापुर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घायल को सामुदायिक केन्द्र बीरीबारी में भर्ती कराया गया। करीब चार घंटों के कड़ी मेहनत के बाद दोनों ट्रकों को हटवाकर लगे जाम को खुलवाकर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया गया। टक्कर इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। वहीं मौका देख दूसरा ट्रक चालक फरार हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












