Homeरायबरेलीलोडर ने मारी ई—रिक्शा को टक्कर, किशोरी की हुई मौत

लोडर ने मारी ई—रिक्शा को टक्कर, किशोरी की हुई मौत

लोडर ने मारी ई—रिक्शा को टक्कर, किशोरी की हुई मौत

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। तेज़ रफ्तार लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा पर बैठी लगभग सोलह वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार असरियावा मजरे जगतपुर बरदरा कोतवाली डलमऊ गांव की रहने वाली अमर बहादुर की पुत्री अंकिता अपनी बहन के घर रविवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय दिलावर गांव आई हुई थी। सोमवार को समय लगभग 1 बजे सराय दिलावर गांव अपनी बहन के घर से ई रिक्शा पर बैठ कर अपने गांव जा रही थी तभी बाबा का पुरवा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार लोडर यूपी 33 बीटी 0108 ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा पर बैठी अंकिता के सर में गंभीर चोट लग गई और वह वहीं गिर पड़ी, जिससे मौके पर ही अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, लोडर व चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read