महासभा के कैम्प कार्यालय पर मनायी गयी गांधी जी व शास्त्री जी की जयन्ती
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश के कैम्प कार्यालय मोहरीपुर बाजार गोरखपुर में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।अन्तर-राष्ट्रीय समाज के धरोहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के महान सपूत जय जवान जय किसान के प्रति समर्पित भारत माता के लाल अमर लाल बहादुर शास्त्री जी को अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश की ओर से अध्यक्ष ध्रुव चंद जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश महासचिव संगठन डॉ संजय जायसवाल ने दोनों महान विभूतियों की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया महात्मा गांधी के उक्त प्रार्थना को स्मरण किया *रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान* को याद किया श्रद्धांजलि देने वालो में प्रमुख रुप से अखिल भारतीय नाई संयुक्त मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा जी ओबीसी आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर मौर्या जी समाजसेवी जितेन्द्र यादव जी, नीतीश जायसवाल, निजानन्द जायसवाल, निखिल जायसवाल सोविन्द जायसवाल ने भी श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया। आज गांधी जी एवं शास्त्री जी को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।














