HomeLucknowसद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है साहित्य: कमलेश मृदु

सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है साहित्य: कमलेश मृदु

सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है साहित्य: कमलेश मृदु

25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेरणा पत्रिका का किया गया लोकार्पण
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल
लखनऊ। 25 वर्षों से चतुर्मासिक रूप में अनवरत प्रकाशित हो रही साहित्यिक पत्रिका प्रेरणा का लोकार्पण ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने किया। जनपद शाहजहांपुर से एकमात्र साहित्यिक पत्रिका प्रेरणा जो साहित्यकार हास्य-व्यंग्य कवि विजय तन्हा के संपादन में वर्ष 1999 से अनवरत चतुर्मासिक रूप में प्रकाशित हो रही है, 25 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत प्रकाशित नए अंक का लोकार्पण ख्यातिलब्ध साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु द्वारा जानकीपुरम लखनऊ में किया गया।
लोकार्पण उपरांत साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है साहित्यकार अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वर्तमान में साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन बहुत ही कठिन होता जा रहा है। ऐसे में विजय तन्हा के संपादन में 25 वर्षों से अनवरत प्रेरणा पत्रिका का प्रकाशन बहुत ही सराहनीय कार्य है। ज्ञात रहे कि प्रेरणा पत्रिका में पूरे देश के साहित्यकारों की रचनाएं निःशुल्क प्रकाशित होती आ रही हैं और उन्हें रजिस्टर डाक से साहित्यकारों तक पहुंचाया जाता है। प्रकाशित नये अंक में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली, पश्चिम बंगाल व‌ उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों के रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित की गई हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग कल्याण सेवा समिति एवं पूर्व सीमाकर उपायुक्त विष्णुकांत मिश्र, विजय बहादुर सिंह उपायुक्त राजस्व विभाग, केजीएमयू ट्रामा सेंटर अधीक्षक डा अमिय अग्रवाल, भास्कराचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक जेपी वर्मा, डीडी वन संयोजक जितेंद्र मिश्र, छाया त्यागी, ललित जोशी, हरि प्रकाश अग्रवाल, रामराज भारती, विजय शर्मा, राम तिलक मौर्य, योगेश चौहान, अतुल बाजपेई, मयंक कनौजिया, विनोद वर्मा, सत्य वर्मा, गीता गंगवार आदि मौजूद रहे। मंच संचालन गीतकार संजय सांवरा ने किया। अन्त में प्रेरणा पत्रिका के सम्पादक विजय तन्हा ने साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु का माल्यार्पण करते हुये शाल्यार्पण करके अभिनंदन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read