Homeचंदौली9 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

9 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

9 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभारी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व राजीव सिसौदिया, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मालवाहक ट्रेन में लादकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 610.56 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई है जिसकी अनुमानित कीमत 09 लाख रूपये है। दिनांक 25/06/2025 को थाना अलीनगर के चौकी प्रभारी लौंदा अनन्त कुमार भार्गव मय को आरपीएफ पोस्ट मानसनगर के उ.नि. इन्द कुमार द्वारा सूचना दिया गया कि कुछ शराब तस्कर जो मुगलसराय स्टेशन से बिहार जाने वाली ट्रेन में स्टेशन के आउटर जहां ट्रेन रुकती है। वहीं चेन पुलिंग करके शराब लादकर बिहार ले जाते हैं,ये लोग न्यू गंज ख्वाजा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में शराब लादकर चढ़ायेंगे। इस सूचना पर चौकी प्रभारी लौदा थाना अलीनगर द्वारा थाना प्रभारी अलीनगर को सूचित कर उ.नि. अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलू मिल, उ.नि. इन्द कुमार आरपीएफ पोस्ट मानसनगर, उ.नि. राजेश कुमार चन्द, उ.नि. सन्दीप कुमार सिंह सीआईबी डीडीयू, सहायक उ.नि. सतीश कुमार सिंह सीआईबी डीडीयू के साथ मुगलसराय की तरफ से न्यू गंज ख्वाजा स्टेशन की ओर आ रही मालवाहक ट्रेन के आउटर पर धीरे होने पर 01 शराब तस्कर द्वारा पटरी के किनारे रखे बोरे को उठाकर ट्रेन में लादने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया तस्कर प्रमोद चौधरी पुत्र श्रीपति चौधरी निवासी ग्राम खेमदा बारुण थाना बारुण जनपद औरंगाबाद बिहार बताया जाता है जिसके पास से कुल 610.56 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब, 01 मोबाइल व 235 रुपये नगद बरामद हुआ जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read