22 जुलाई से स्वास्थ्य विभाग चलायेगा पौधरोपण कार्यक्रम
चिकित्सक प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिये दिशा निर्देश
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के राजकीय अस्पताल के सभागार में एक बैठक आयोजित की। चिकित्सक प्रभारी ने क्षेत्र के सभी स्वस्थ विभाग के कर्मचारियों को 22 जुलाई से सरकारी कार्यालय पर पौधरोपण करने के दिशा निर्देश दिए, इस दौरान क्षेत्र की एनएम एवं आशा भी मौजूद रही।
मंगलवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में चिकित्सक प्रभारी रामबीर सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्सक प्रभारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि शासन के दिशा निर्देश पर 22 जुलाई से क्षेत्र में पोधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में सभी छोटे बड़े कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण करना अनिवार्य है।
उन्होंने का कि पौधरोपण के बाद कर्मचारियों द्वारा देखभाल करना भी जरूरी है।
लगातार हो रहे पेड़ पौधों के कटान के चलते ऑक्सीजन की कमी हो रही है और ऑक्सीजन की कमी से रोजाना सैकड़ों लोग मौत के आगोश में जा रहे हैं। साथ ही चिकित्सक प्रभारी ने स्वस्थ कर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी क्षेत्र की आशा एंव एनएम अपने क्षेत्र में 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को संचारी रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाएं। इस दौरान क्षेत्र की सभी आशा एंव एनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के दर्जनों कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













