शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा शराब तस्करों वह तस्करों तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए आदेश/निर्देश के क्रम में इलिया पुलिस टीम द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया तस्कर भरत कुमार बिहार निवासी बताया जाता है। जिसने शराब तस्करी का नया तरीका निकाला ट्रैक्टर पर लदी ईंटो के बीच में छुपा कर रखी शराब ले जा रहा था जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से पुलिस ने कुल मिलाकर 74 पेटी शराब को बरामद किया जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












