Homeरायबरेलीएसडीएम सदर की तरह सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिये

एसडीएम सदर की तरह सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिये

एसडीएम सदर की तरह सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिये

टोकरी बनाने वाली अस्वस्थ वृद्ध फरियादी को पहुंचाया जिला अस्पताल
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। कहते हैं कि इस देश को लालफीताशाही यानी कि आधिकारिक वर्ग चला रहा है लेकिन आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जिसमें वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए नहीं देखे जाते हैं और आम जनता उन्हें कोसती हुई नजर आती है लेकिन कुछ अपवाद भी सामने दिखाई देते हैं।

रायबरेली में एसडीएम सदर शिखा संखवार भी उन्हीं अपवादों में से एक हैं। अपने कार्यालय में बैठे वह फरियादियों की शिकायत सुन रही थी तभी उन्हें जानकारी मिलती है कि टोकरिया बनाने वाली एक वृद्धा जोकि अस्वस्थ है उनके कार्यालय के बाहर खड़ी है। शिखा संखवार ने उस वृद्धा को बुलाया उसकी फरियाद सुनी और चाय पिलाई। साथ ही उसकी बीमारी को देखते हुए अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। अगर सभी अधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह ऐसे ही जिम्मेदारी के साथ करने लगे तो शायद समाज में कोई पीड़ित न बचे। सभी को न्याय मिले और कोई भी न्याय से वंचित न रह पाये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read