Homeहापुड़महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को रास्ते में रोक लिया गया ज्ञापन

महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को रास्ते में रोक लिया गया ज्ञापन

महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को रास्ते में रोक लिया गया ज्ञापन

अनिल कश्यप
हापुड़। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के काफिले को हापुड़ पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को छिजारसी टोल पर रोक लिया और उन्हें बताया कि उनका हापुड़ में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज अनुराग त्यागी की हुई मौत के मामले में जिलाधिकारी से मिल न्याय मांगने जा रहे थे लेकिन प्रसासन ने उन्हें रास्ते मे ही रोक लिया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने टोल पर खड़े उपजिलाधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक को इसका विरोध दर्ज करवाते हुए पीड़ित के लिये न्याय की मांग करते हुए कहा कि यह जघन्यतम हत्या है। इस हत्याकांड के दोषियों को अधिकतम सजा दी जानी चाहिये ताकि भविष्य में कोई ऐसा घृणित अपराध करने का साहस ना करे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ भृष्ट अधिकारी तथा नेता इस जघन्य हत्या को अपराधियों से मिलकर आत्महत्या सिद्ध करने पर तुले हैं। ऐसे लोगो के विरुद्ध जांच करके उन्हें दण्ड दिया जाना चाहिए। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के साथ राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।

होम अरेस्ट किये गये संस्था के पदाधिकारी
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि मुझे मेरे निवास स्थान ग्राम वझीलपुर में थाना हापुड़ देहात की टीम ने रोक लिया जिसमें सब इंस्पेक्टर बनी सिंह के साथ में चार पुलिसकर्मी शामिल रहे। हालांकि छिजारसी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी, युवा कमांड के जिलाध्यक्ष तरुण धानी सहित कई कार्यकर्ता महामंलेश्वर नरसिंहा नंद गिरी के साथ मौजूद है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read