HomeJaunpurआकाशीय बिजली ने बुझा दी दो घरों की चिराग

आकाशीय बिजली ने बुझा दी दो घरों की चिराग

आकाशीय बिजली ने बुझा दी दो घरों की चिराग

घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी बदहवास है मृतक की मां
आकाशीय बिजली ने जनपद में मचायी त्रासदी
तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कशीदासपुर में रविवार की दोपहर बाद घटी हृदयविदारक घटना ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया। 3 मासूम के शव के पास चीखती चिल्लाती मां को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह हृदय विदारक घटना उस समय घटी जब तेज आंधी के साथ हुई बारिश और आकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट के बीच तीनों मासूम आम के बगीचे में आम बिन रहे थे कि आकाशीय बिजली के चपेट आ जाने से उनकी मौत हो गई। विदित हो कि राहुल यादव ट्रक चलाकर परिवार भरण पोषण करते हैं। उनके दो पुत्र अंश 12वर्ष और आशु 10 वर्ष व अनिल यादव खेती बाड़ी का काम करते हैं। उनके एक पुत्र आयुष 12 वर्ष व एक पुत्री थी है। ऐसे में इस घटना ने दोनों घरों का चिराग बुझ दिया। इस घटना से समूचे गांव में शोक लहर दौड़ पड़ी। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की दोनों मां बदहवास है।

——इनसेट——
मृतक परिवार को मिली सहायता राशि
घटना की सूचना होते ही डीएम डॉ दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ पीड़ित परिवार से मिल 24 घंटे में सहायत राशि देने की बात को कही।फलस्वरूप जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शासन से मिलने वाली आपदा सहायता राशि की सभी प्रक्रिया मात्र 24 घंटे में पूरी कर सोमवार को ही सभी चारों मृतकों को 4-4 लाख रुपए की धनराशि उनके खाते में स्थानांतरित करवा दिया गया जिसको लेकर जिलाधिकारी समेत स्थानीय अधिकारियों की चहुओर प्रशंसा की जा रही है।

——इनसेट——
पूर्व प्रमुख ने मृतक परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना
क्षेत्र के कशीदासपुर हुई हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी पीड़ित परिवार से मिल परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इस दुख की घड़ी में हम सभी मृतक परिवार के साथ है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

——इनसेट——
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि
रविवार को हुई आकाशीय बिजली के कहर से जनपद में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। अकेले चंदवक अंतर्गत चार व बदलापुर अंतर्गत खजुरन में एक की मौत हो गई। देश में घटित छोटी से छोटी घटनाओं का राजनीतीकरण कर सड़क उतरने वाली पार्टि प्रमुख समेत कार्यकर्ताओं को जनपद में इतनी बड़ी त्रासदी होने के बाद भी राजनेताओं द्वारा पीड़ित परिवार से मिल सांत्वना देने की बात तो दूर की रही, शोक संवेदना व्यक्त भी व्यक्त नहीं करने का समय नहीं मिला। यहां तक कि जिसे जनता चुनावों में अपने मतों का प्रयोग कर संसद व विधानसभा भेजती है, उनको भी पीड़ित परिवार से घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी मिलने का समय नहीं मिला जो विचारकारीय योग्य बात है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read