हौसला बुलन्द चोरों ने दो गांवों में 3 घरों और एक विद्यालय को बनाया निशाना

हौसला बुलन्द चोरों ने दो गांवों में 3 घरों और एक विद्यालय को बनाया निशाना

नकदी, जेवरात समेत लाखों का सामान पार, ग्रामीणों में फैली दहशत
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरैनी (तकिया) गांव में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी सुबह होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले सरिता गौतम पत्नी सुभाष चंद्र गौतम के घर धावा बोला और वहां से लगभग 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहनों की चोरी कर ली।
दूसरी घटना साहदूर पुत्र मुनी लाल के घर पर हुई जहां से लगभग 1.5 लाख रुपये नकद व 11 तोला सोने के जेवरात चोर ले उड़े। तीसरी वारदात कुसुम पत्नी राजेश गौतम के घर में हुई जहां से 20 हजार रुपये नकद और लगभग 2 तोला गहने चोरी हो गये। एक ही गांव में एक रात में 3 चोरियों की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पीड़ितों ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

——इनसेट——
विद्यालय में भी चोरी, प्रधानाचार्य ने दी तहरीर
इसी रात मानीकला गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय को भी चोरों ने निशाना बनाया। प्रधानाचार्य सत्यदेव तिवारी ने बताया कि 16 जून को जब वह विद्यालय पहुँचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर जाकर देखने पर पता चला कि दो गैस सिलेंडर, तीन बड़े भगोने, वाटर पंप, एक बड़ी कड़ाही, कुछ शैक्षिक अभिलेख व राशन (गेहूं-चावल) गायब थे। मामले की लिखित सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है।

——इनसेट——
पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इन वारदातों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इन मामलों में कितनी शीघ्रता और गंभीरता से कार्रवाई करता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA