Homeबाराबंकीअवैध खनन के लिये लेखपाल होंगे जिम्मेदार: डीएम

अवैध खनन के लिये लेखपाल होंगे जिम्मेदार: डीएम

अवैध खनन के लिये लेखपाल होंगे जिम्मेदार: डीएम

राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये गये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और खनिज विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, तहसीलों में बकायेदारों, बैंक आदि सहित समस्त विभागों से कर वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी व्यापार-कर सम्बन्धी मामलों की वसूली में विशेष ध्यान दे। नगर पालिका सहित अन्य देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मार्ग-कर देयक की वसूली प्राथमिकता के साथ की जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सभी बड़े बकायेदारों से राजस्व देयकों की वसूली प्राथमिकता से करें। आबकारी, परिवहन, विधुत, खनन विभाग के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष कर की प्राप्ति पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अवैध खनन की शिकायत मिलेगी उन ग्राम पंचायतों के लेखपालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी इसलिये लेखपाल सजग रहे और किसी भी सूरत में कही पर भी अवैध खनन न होने पाए। तमाम मामलों में बिना पढ़े सूचनाएं भेजने वाले विभाग के अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने तथा जिले में संचालित अवैध आरा मशीनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, इंद्रसेन, समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read