Homeरायबरेलीविधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सलोन के नगर पंचायत नसीराबाद के अन्तर्गत राय साहब के सहन भूमि प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली उमाशंकर कहार के द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं से अवगत कराया गया। सचिव द्वारा गांव की महिलाओं को भी उनके अधिकारों के बारे में बताया गया कि महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार है। किसी भी महिला को रात के समय नहीं गिरफ्तार किया जा सकता है, हर महिला को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार है और महिलाएं संपत्ति में बराबरी का हक रखती है। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक नसीराबाद रामलखन पटेल, समाजसेवी अभिषेक राय, मुख्य सेविका सुमित्रा, सभासद एजाज अहमद, पराविधिक स्वयंसेवक पूनम सिंह, नीरज कुमारी, पवन कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार बाजपेयी, आशीष भटनागर, रितुल कुमार वैश्य, दीपक कुमार यादव, प्रशांत कुमार बाजपेयी, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read