लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिये पुलिस ने किया पैदल मार्च
रंजीत सिंह
जालौन। बुढ़वा मंगल, बारावफात पर्व को देखते हुए एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रविंद्र गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस ने नगर की सडक़ों पर पैदल मार्च किया और लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। अगले कुछ दिनों में कई पर्व आ रहे हैं। गणेश प्रतिमा विसर्जन, बुढ़वा मंगल और बारावफात के पर्र्व को देखते हुए नगर में शांति व्यवस्था को कोई खतरा नहीं हो इसके लिए एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रविंद्र गौतम के नेतृत्व में कोतवाली व चौकी पुलिस ने नगर की सडक़ों पर पैदल मार्च निकाला। कोतवाली से निकले पुलिस कर्मी कोतवाली रोड से देवनगर चौराहे से तहसील रोड होकर पानी की टंकी, बस स्टैंड से झंडा चौराहा सब्जी मंडी से होकर पुन: कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सीओ ने दुकानदारों व राहगीरों से नगर की हलचल के संबंध में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। कोई उन्हें परेशान करता है तो तत्काल पुलिस की सहायता लें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, एसएसआई आनंद कुमार, चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा, एसआई ओमकार सिंह, अमर सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










