HomeTrendingस्थायी लोक अदालत के कार्यों एवं 'पेमेंट सेतु ऐप' पर विधिक जागरूकता...

स्थायी लोक अदालत के कार्यों एवं ‘पेमेंट सेतु ऐप’ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

  • स्थायी लोक अदालत के कार्यों एवं ‘पेमेंट सेतु ऐप’ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्थायी लोक अदालत के कार्यों एवं पेमेंट सेतु ऐप के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सत्येन्द्र सिंह ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकारिता एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का निस्तारण सुलभ, सरल एवं कम खर्चीले तरीके से कराया जा सकता है। उन्होंने आमजन को स्थायी लोक अदालत की सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में मुख्य न्यायिक अधिकारी राहुल कुमार सिंह द्वारा ‘पेमेंट सेतु ऐप’ के संबंध में जानकारी देते हुए इसके उपयोग, उद्देश्य एवं आमजन के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। उक्त ऐप के बारे जानकारी देते हुए सचिव जिला प्राधिकरण आनंद कुमार ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान का एक प्रभावी मंच प्रदान करती है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध वैधानिक सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में सिविल जज (सी०डि०)/अपर नोडल अधिकारी (कम्पयूटर) गरिमा सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह, सचिव जंग बहादुर, एडवोकेट सुरेश त्रिपाठी सिंह, एडवोकेट रामेंद्र शुक्ला, एडवोकेट सुशील दुबे एडवोकेट, कृष्ण गोपाल वर्मा सहित तमाम अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read