Homeहरदोईमानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर

अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के आदेशानुसार जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। अपर जिला जज द्वारा चिकित्सालय प्रांगण में उपस्थित आम जनमानस से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और कहा कि अपने जीवन मे उत्साह बनाये रखिये और खुश रहिये और सारी चिंताए छोड़ दीजिए। मानसिक तनाव बिल्कुल मत लीजिये तथा अपर जिला जज द्वारा लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। अपर जिला जज द्वारा प्रतिदिन प्रातः योग करने हेतु आम जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जे0के0 वर्मा, चिकित्सक शेर सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read