Homeरायबरेलीशराफत से जीना सीख लें अपराधी, शिकायत मिलते ही भेजेंगे जेल: बृजेश...

शराफत से जीना सीख लें अपराधी, शिकायत मिलते ही भेजेंगे जेल: बृजेश राय

शराफत से जीना सीख लें अपराधी, शिकायत मिलते ही भेजेंगे जेल: बृजेश राय

सलोन कोतवाली की कमान संभालते ही सख्त दिख रहे नवागंतुक एसओ
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। यूं तो जिले के तेज—तर्रार पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के कंधे से कंधा मिलाकर गुरबक्शगंज थाने में तैनाती के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ व अपराधियों के पसीने बहाने की कला में माहिर इंस्पेक्टर बृजेश राय की जनप्रिय कार्यशैली से चर्चित किसी पहचान के मोहताज नहीं है किन्तु हाल ही में श्री राय के हाथों में जैसे ही पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सलोन कोतवाली की कमान सौंपी उससे गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र की तरह ही सलोन कोतवाली क्षेत्र में भी अपराधी व दलालों की कार्यशैली पर पूरी तरह से शिकंजा कसने का इस्पेक्टर बृजेश राय ने खाका तैयार कर लिया है।

हाल ही में कमान संभालने के चंद दिनों के अंदर ही तेजतर्रार इंस्पेक्टर बृजेश राय ने सख्त लहजे में संदेश दिया कि जरायम की दुनिया छोड़ अपराधी शराफत की दुनिया में जीने की आदत डाल ले, क्योंकि शिकायत मिलते ही उन्हें सीधा जेल का रास्ता दिखाने में कोई कोताही बरती नहीं जाएगी। नवागंतुक थाना अध्यक्ष ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जिस फरियादी को कोई पीड़ा हो वह बिना किसी माध्यम के सीधे तौर पर आकर मुझसे बताए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। वहीं दलालों को भी सख्त लहजे में संदेश दिया कि दलाल अपनी कार्यशैली से बाज आयें अन्यथा उन्हें भी चिन्हित करने का कार्य शुरू हो चुका है। क्षेत्र में संदिग्ध के दिखने पर कानून हाथ में कदापि न लें। सीधा यूपी 112 या फिर 9454404143 पर सूचित करें। विषम परिस्थिति में पुलिस हमेशा आप सबके बीच खड़ी नजर आयेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read