HomeJaunpurJaunpur News : शारीरिक व मानसिक विकास के लिये खेल जरूरी: धनन्जय

Jaunpur News : शारीरिक व मानसिक विकास के लिये खेल जरूरी: धनन्जय

Jaunpur News : शारीरिक व मानसिक विकास के लिये खेल जरूरी: धनन्जय

शेरवां में आयोजित जिलास्तरीय दो दिवसीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। पूर्व सांसद व राजद राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों का आयोजन जरूरी है। वे सोमवार को शेरवा के आझूराय इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय दोदिवसीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है जरूरत इनकी पहचानकर निखारने की है।

जिलाविद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलो से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है प्रारम्भ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने वैदिक रीति से फीता काटकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किये और महावीर बजरंग बली की पूजा अर्चना किया तथा टीडी कालेज की काजल उपाध्याय व पब्लिक इंटर कालेज की मोनिका यादव की जोड़ी से हाथ मिलाकर कुश्ती आरम्भ कराया।

अंकों के मैच में केराकत की मोनिका ने टीडी कालेज की काजल को 2-12 के अंतर से शिकस्त दी। दूसरा मैच केएनइंटर कालेज बांकी व टीडी कालेज के बीच हुआ जिसमें बांकी के छात्र ने कुश्ती में जीत दर्ज की। कालेज के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने मुख्य अतिथि सहित अन्य आगन्तुको का माल्यार्पण कर स्वागत किये। इस मौके जिला क्रीड़ा सचिव सुभाष सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, शिक्षक नेता सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आरडी सिंह, हृदय नारायण सिंह सहित तमाम स्कूलों से आये शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश उपाध्याय ने किया। रेफरी राज निषाद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read