भूमि आवंटन से मिट्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों की बढ़ेगी आय: सौम्या
अमित त्रिवेदी
हरदोई। आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी द्वारा तहसील सदर के ग्राम दरवेशपुर मजरा भिठारी विकासखंड बावन में कुल 29 व्यक्तियों को एवं ग्राम कसरावां विकासखंड सुरसा में मिट्टी व्यवसाय से जुड़े 9 व्यक्तियों सहित कुल 38 व्यक्तियों को कुम्हारी कला अन्तर्गत मिट्टी निकालने हेतु आवंटित भूमि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूमि आवंटन से मिट्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिट्टी सुगमता से उपलब्ध होने से स्वरोजगार में वृद्धि होगी एवं मिट्टी से बने पात्रों की उपयोगिता बढ़ेगी। इस मौके पर स्वाति शुक्ला उपजिलाधिकारी सदर व तहसीलदार संजय अग्रहरि, नायब तहसीलदार व आवंटीगण शिवराम, संजय कुमार, आशाराम आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















