पिहानी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा, फूंका रावण का पुतला
अमित त्रिवेदी
हरदोई। पिहानी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दशहरा उत्सव मनाया। पिहानी पब्लिक स्कूल में विजयदशमी अवकाश के पूर्व बच्चों ने डांडिया नृत्य और रावण वध का आनन्द उठाया। छात्र मयंक ने हिन्दी तथा सजल ने अंग्रेजी में विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हम्ज़ा ने किया। डांडिया नृत्य में अंशिका, मानवी, दर्शना, वेदिका, वान्या, राव्या, करना, जसप्रीत, अलफिशा, मीरा, अदिति, काव्या, अभय, मिहिर, प्रज्ञा, लक्ष्य, आस्था, आराध्या, अंशिका, रजीना ने भाग लिया। बच्चों में लव ने राम, जेनिथ ने लक्ष्मण, आराध्या ने सीता और अयांश ने हनुमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अवधेश रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला के सभी संवाद अंग्रेजी भाषा में थे। रामलीला के माध्यम से सीता हरण राम लक्ष्मण समेत सुग्रीव की वानर सेना द्वारा लंका पर विजय प्राप्त करना और रावण का वध दिखाया गया। पिहानी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश रस्तोगी ने बच्चों को बताया कि विद्यालय में इस प्रकार सामूहिक रूप से उत्सव मनाने से हमारी भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है,क्योंकि भारत ही वह देश है जहां भिन्न-भिन्न धर्म और संप्रदायों के लोग रहते हैं। धार्मिक पर्व एकता व भाईचारे का संदेश देते हैं। रावण का पुतला दहन कर बच्चों ने एक दूसरे को विजयदशमी के पर्व की बधाई दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















