HomeJaunpurजौनपुर का लाल बना उत्तराखण्ड का जज

जौनपुर का लाल बना उत्तराखण्ड का जज

जौनपुर का लाल बना उत्तराखण्ड का जज

जौनपुर। जनपद के ग्राम द्रोणीपुर निवासी सुभाष चंद्र मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र का चयन उत्तराखंड में सिविल जज के पद पर हुआ है। यह ख़बर मिलते ही परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। देखा गया कि मित्रों और सगे संबंधियों के बधाई संदेश लगातार अभिषेक को मिल रहे हैं। पिता सुभाष चंद्र मिश्र जौनपुर नगर के राज कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात हैं।

साथ ही अभिषेक के पिता सुभाष चंद्र और माता माया मिश्र एक-एक बार निर्विरोध प्रधान भी रह चुके हैं। एक बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटे अभिषेक ने शुरुआती शिक्षा ग्रामीण परिवेश में की फिर जौनपुर से 10+2 पास किया। इसके बाद अभिषेक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी, एलएलएम पास किया। इस दौरान छात्रसंघ में पदाधिकारी भी रहे। वर्तमान में पीएचडी लखनऊ विश्वविद्यालय से ज़ारी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के इस परिणाम में अभिषेक चंद्र मिश्र 8वें स्थान पर रहे। चयन की ख़बर के बाद उनके करीबी मित्र प्रतीक बताते हैं कि ” अभिषेक शुरू से ही पढ़ने में अव्वल थे और सीमित संसाधनों के बावजूद कभी हार नहीं मानी, कुछ एक परीक्षा परिणामों में माइनर अंतर से पिछड़ने के बाद भी उनके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read