HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हैण्डबाल में अयोध्या मण्डल को मिला खिताब

JAUNPUR NEWS : हैण्डबाल में अयोध्या मण्डल को मिला खिताब

JAUNPUR NEWS : हैण्डबाल में अयोध्या मण्डल को मिला खिताब

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के चौथे एवं अंतिम दिन फाइनल मैच अयोध्या एवं गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या ने गोरखपुर को 17-10 से पराजित किया।

वाराणसी एवं प्रयागराज मण्डल की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। हैण्डबाल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि राज प्रकाश सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ0 अतुल सिन्हा क्रीड़ा अधिकारी ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं प्रो0 शिवकुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए हार से सबक लेकर अगली बार और अधिक तैयारी के साथ प्रतिभाग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ0 जाफरी, डॉ0 अविनाश, निखिल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read