विशाल रस्तोगी
सेउता, सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में तटबंध पर चल रहे कार्य के दौरान एक मजदूर की शारदा नदी में डूबने से जान चली गयी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना रेउसा क्षेत्र के लखनी जैतपुर मजरा अंधरी पुरवा गांव निवासी विजय कुमार 25 वर्ष पुत्र राम लखन थाना तंबौर के रत्नगंज में शारदा नदी पर तटबंध बनाने का कार्य चल रहा था। जिसमे विजय कुमार उसी में मजदूरी करता था। जिसमे मजदूर नदी किनारे बोरियां लगाने लगा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल गया जिससे वह नदी के गहरे पानी मे चला गया।
जिससे मजदूर की नदी के गहरे पानी में चले जाने से उसकी जान चली गयी। घटना के बाद म्रतक के साथी व ठेकेदार मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की घटों प्रयास के बाद नदी से मजदूर के शव को बरामद कर बाहर निकाला गया। तब तक उसकी डूबकर मौत हो गई। नदी में मजदूर की डूबने की खबर आग तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी। जिससे घटनास्थल पर ग्रामीणों का काफी जमावड़ा लग गया। घटना से परिवारीजनों का काफी रो-रोकर बुराहाल है। नाराज परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जब इस बारे में जब तंबौर थाना प्रभारी सुरेश पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।