HomeGorakhpurयुवती से 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

युवती से 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

युवती से 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

अजय जायसवाल
गोरखपुर। सब्जी के खेत में रखवाली को गई युवती से 4 युवकों ने गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद खजनी पुलिस ने आरोपी विनय यादव और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही पिटाई से घायल एक आरोपी युवक को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बगल के गांव के हैं आरोपी
खजनी के एक गांव के रहने वाले युवती के पिता ने बताया कि वह साग सब्जी का कारोबार करते हैं। बुधवार को घर पर पूजा था। वह मजदूरी पर चले गए थे। घर के लोग पूजा कर रहे थे। बेटी को उन्होंने सब्जी के खेत की रखवाली को भेजा था। वहीं युवती की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेटी खेत गई थी। वहां बगल के गांव कंदराई का विनय यादव अपने तीन साथियों के साथ आया और जबरन रेप किया। शोर मचाने पर उनके देवर आ गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने विनय यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। वहीं सूचना पर तत्काल एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह और सीओ खजनी भी थाने पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना को सुबह से छिपाती रही पुलिस
खजनी पुलिस सुबह से ही घटना को छिपाती रही। लेकिन जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने दोपहर करीब दो बजे गैंगरेप का केस दर्ज किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिस आरोपी को पकड़कर पीटा था, उसे इलाज के लिए भेजा और पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read