कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
963169
कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चोरी का एक ई-रिक्शा मय सम्बन्धित 4 बैट्री बरामद
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पलाव शहीद बहादुरपुर थाना मुगल सराय के पास से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का एक ई-रिक्शा व 4 बैट्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।