जानिए विद्युतकर्मियों की हड़ताल की चपेट में आये जिले के कितने गांव
48 घण्टों से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणांचल समेत नगर में मचा हड़कम्प
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। विद्युतकर्मियों की हड़ताल की चपेट में खासकर बजरंगनगर दिशापुर ग्रामीण सब स्टेशन है जिस पर पिछले 48 घण्टों से बिजली आपूर्ति ठप है जबकि इस सब स्टेशन में 164 गांव आते हैं। पिछले 48 घंटो में विद्युत की एक झलक भी देखने को नहीं मिली है जबकि विद्युत आपूर्ति के अभाव में विकल्प के रूप में उपयोग किया जाने वाला इन्वर्टर भी अधिकतर जवाब दे चुका है। विद्युत कटौती से ग्रामीण अंचल में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा जब विद्युत कर्मियों को फोन किया जाता है तो उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताता है जबकि इन दिनों गेंहू की बोवाई के लिए खेत भरने का कार्य किया रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के किसान भी हलकान रहे।

विद्युत आपूर्ति ठप होने से केराकत नगर में पानी की किल्लत
विद्युत हड़ताल के चपेट मे केराकत नगर पूरी तरह से आ गया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर की सबसे जटिल समस्या पेय जल आपूर्ति की है जो पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति रहने पर ही सम्भव हो पाती है। शुक्रवार को तो पानी का काम किसी तरह चल गया किन्तु शनिवार को नगर में बिजली के साथ पानी के लिए भी हाहाकार मच हुआ है। जलापूर्ति के सम्बन्ध में सम्पर्क किए जाने पर चेयरमैन विजय गुप्त ने बताया कि जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नगरवासियों को पानी के लिए कोई असुविधा नहीं झेलनी पड़ेगी। खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











