JAUNPUR NEWS : एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा—बच्चा सुरक्षित
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमिहित गाँव की प्रसूता का सरकी नहर के पास पहुंचते ही एंबुलेंस में गूंज उठी किलकारी। जच्चा—बच्चा दोनों सुरक्षित है। प्रसव के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत लाया गया। गौरतलब हो कि प्रसूता अंजली प्रजापति पत्नी नंदन प्रजापति निवासी अमिहीत को अचानक दर्द उठा। आनन—फानन में 102 पर फोन कर सूचित किया गया।
एंबुलेंस चालक संजय कुमार जीआडी नंबर 137035 व एमटी रजनीश कुमार जीआडी 190616 एंबुलेंस नंबर up41 जी 2103 को लेकर मौके पर पहुंचकर प्रसूता को लेकर जैसे ही सरकी नहर पहुंचे तभी नन्हीं बच्ची की किलकारी से गूंज उठी। एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











