Homeम​​थुरामथुरा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का हुआ आगाज

मथुरा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का हुआ आगाज

मथुरा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का हुआ आगाज

आरके धनगर
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कचरा मुक्त भारत की थीम पर आधारित ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ सीडीओ मनीष मीना ने राजीव भवन के सभागार कक्ष में किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी, कार्मिकों को “स्वच्छ भारत“ बनाए जाने की शपथ दिलाई। राजीव भवन के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि एक विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता के संभव नहीं है। स्वच्छता का कार्य केवल कुछ दिनों का अभियान न होकर निरन्तर चलने वाला अभियान होना चाहिए। हम जो भी कार्य अभियान के तौर पर करते हैं उसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसीलिए सफाई व स्वच्छता का कार्य भी अभियान की तरह प्रतिदिन चलना चाहिए। सीडीओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घर एवं आस पडोस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सजग रहने और श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने की अपील की। डीपीआरओ किरण चौधरी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कचरा मुक्त गांव,, कचरा मुक्त मथुरा “ कचरा मुक्त भारत’ बनयाए जाने हेतु विगत वर्षों की तरह स्वच्छता गतिविधियों की भावना से जन सहयोग के श्रमदान से ही इस अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम के दौरान डीडीओ, डीपीआरओ, डीपीओ, सीवीओ, डीएसडब्ल्यूओ आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read