• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • फतेहपुर

गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर गंगा बचाओ सेवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
May 29, 2025
130

गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर गंगा बचाओ सेवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर गंगा तटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं दुरुस्त किए जाने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने बताया कि भारतीय परंपरा में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है जो 5 जून को है। जिसमें भिटौरा के ओम घाट में शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन होना है। गंगा दशहरा पर्व पर गंगा नदी में स्नान कर श्रद्धालु गंगा आरती एव पूजन करते हैं। उन्होंने गंगा घाटों में सुरक्षा व्यवस्था तथा कुशल गोताखोरों की व्यवस्था किए जाने की मांग की। समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि गंगा घाटों में प्रमुख रूप से भिटौरा स्थित पक्का घाट, ओम घाट, खुसरूपुर घाट, हाजीपुर गंगा घाट, आदमपुर गंगा घाट, रामचंद्र घाट, नौबस्ताघाट ,शिवराजपुर गंगा घाट में सफाई व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शाम को सभी घाटों में गंगा आरती एवं दीपदान भी गंगा भक्तों द्वारा किया जाना है इसलिए घाटों में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, ब्रजेश सोनी, अरुण कुमार जायसवाल एडवोकेट, नारायण गुप्ता, अनीत अग्रहरि, सुशील गुप्ता फौजी, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, आशीष अग्रहरी रामस्वरूप गुप्त, वीरेंद्र साहू आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • Ganga Bachao Seva Samiti submitted a memorandum to the DM regarding the preparations for Ganga Dussehra festival
  • गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर गंगा बचाओ सेवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleकन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Next articleस्कूल टॉपर्स को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    प्रत्येक सोमवार को गंगा जल उपलब्ध करायेगा गंगा बचाओ सेवा समिति...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - July 13, 2025

    राष्ट्रभक्त दानवीर भामा शाह की 478वीं जयंती धूमधाम से मनायेगा वैश्य...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - June 22, 2025

    खागा की खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनीकरण के लिये सत्याग्रह शुरू

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - May 27, 2025
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]