Homeबिहारअनियंत्रित ट्रैक्टर हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

अनियंत्रित ट्रैक्टर हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

अनियंत्रित ट्रैक्टर हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुफा पर मोड़ के समीप बुधवार को उस वक्त अजीबो – गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब हिसुआ बाजार के तरफ से आ रही बिजली के खंभे लदे ट्रैक्टर लहरिया कट मारते हुए गुफा मोड़ पर आकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दिया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की जान माल की क्षति नहीं हुई है। घटना बुधबार सुबह 10:15 बजे की है। बता दें कि इन दिनों हिसुआ बाजार और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैक्टर चालकों ने आतंक मचा रखा है।

पिछले दिनों हिसुआ अंदर बाजार में भी फुटपाती दुकानों को रोंदते हुए एक ट्रेक्टर फरार हो गया था और आज गया – नवादा जैसे व्यस्त सड़क पर लहरिया कट मारना, गनीमत था कि ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रहे बाईक, टोटो और अन्य वाहन चालक ट्रेक्टर ड्राइवर की मंशा भाप कर रुक गया था। अन्यथा न जाने कितनी बड़ी दुर्घटना घटती। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर के पीछे-पीछे कुछ लोग ट्रेक्टर लेकर भागने के फिराक में था, लेकिन मौके पर कुछ सभ्य लोगों को मौजूद रहने के कारण ट्रेक्टर लेकर भागने में लोग असफल रहे। बता दें उक्त ट्रेक्टर बिजली विभाग हिसुआ के सामान ढोने का कार्य करता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read