Homeम​​थुरावृन्दावन में खादर की कालोनियां हुई जलमग्न

वृन्दावन में खादर की कालोनियां हुई जलमग्न

वृन्दावन में खादर की कालोनियां हुई जलमग्न

प्रशानिक दावों के बीच घरों में फंसे लोगों तक नहीं पहुंच रही मदद
आरके धनगर
मथुरा। वृंदावन में यमुना के खादर में बसी कालोनिया पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। खादर में बने कई मंदिर भी जलमग्न जल जमाव की चपेट में हैं। लोगों के घरों में कई कई फीट पानी भर चुका है, घरों की छत पर बैठे लोग प्रशासनिक मदद की बाट जो रहे हैं। राजस्व विभाग नगर निगम आदि प्रशासनिक टीमें लोगों को खादर में फंसे लोगों को निकालने का दावा कर रही है। लेकिन प्रशासन के इन हवा हवाई दावों के बीच लोग जान जोखिम में डालकर पलायन करने को मजबूर हैं।

पानी घाट, केशव नगर, श्याम नगर,हुड़दंग नगर, मोहिनी नगर में हालात बेहद खराब है।यहां के लोगों को प्रशासनिक मदद का इंतजार है। इन सबके बीच अवैध रूप से नावों का संचालन कर रहे नाविकों द्वारा लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर कई गुना किराया वसूला जा रहा है। जब इस बारे में हमने यमुना के बीच फंसे लोगों के साथ-साथ घरों से पलायन कर रहे लोगों से बात की तो उन सभी ने प्रशासनिक मदद मिलने से इनकार किया। उनका कहना था कि मदद तो दूर प्रशासन की ओर से कोई देखने तक नहीं पहुंचा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read