स्थानान्तरित सीडीपीओ को दी गयी विदाई, नये का हुआ स्वागत
अभय रंजन
वारिसलीगंज, नवादा (बिहार)। वारिसलीगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्थानांतरित सीडीपीओ प्रेरणा कुमारी को कार्यालय कर्मियों एवं सेविकाओं ने समारोह पूर्वक विदाई दी जबकि नई सीडीपीओ प्रीति कुमारी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का संचालन लिपिक विपिन कुमार ने किया। विदाई की घड़ी में भावुक हुई सीडीपीओ प्रेरणा ने वारिसलीगंज परियोजना में अपने कार्यकाल को काफी सुखद बताते हुए कहा कि यहां की सेविकाएं, सहायिकाओं के अलावे पंचायत प्रतिनिधि काफी नेक दिल हैं। हर कार्य में लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है। आईसीडीएस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सबों का सहयोग मिलता रहा था। इस क्रम में कार्यालय कर्मियों एवं सेविकाओं द्वारा स्थानांतरित अधिकारी को फूल माला, बुकें एवं अंगवस्त्रम देकर ससम्मान विदाई दी गई। सीडीपीओ प्रेरणा कुमारी का स्थानांतरण जमुई जिले के खैरा-सिकंदरा परियोजना कार्यालय में किया गया जबकि गया के टेकारी से आई नवपदस्थापित सीडीपीओ प्रीति कुमारी को कार्यालय कर्मियों तथा सेविकाओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन स्वागत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









