Homeआजमगढ़पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रख आरपीएफ—जीआरपी ट्रेनों में भी दिखी...

पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रख आरपीएफ—जीआरपी ट्रेनों में भी दिखी सतर्क

पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रख आरपीएफ—जीआरपी ट्रेनों में भी दिखी सतर्क

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम पूरी तरह से सजग व सतर्क नजर आयी। स्पेशल विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गस्त करती रही। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों से पुलिस के जवानों ने पूछताछ की और संतोष जनक उत्तर मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 05176/05177 तथा 05186 से आने व जाने वाले परीक्षार्थीयो की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय एवं जीआरपी थानाध्यक्ष बी.बी राजभर ने संयुक्त टीम के साथ रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देंजर चेकिंग व गस्त किया गया। यात्रियों को उनके यात्रा के दौरान उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के लिए टोल फ्री नंबर बताकर जागरूक किया गया। संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक संजय शुक्ला, लोकनाथ गुप्ता, अग्निदेव तिवारी, विक्रम, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन, सिपाही राज रतन कुमार, राजेश कुमार आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read