Homeआजमगढ़दीवानी न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

दीवानी न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

दीवानी न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रंजय कुमार तथा मंत्री पद पर अजीत श्रीवास्तव विजयी हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए जिला जज संजीव शुक्ला ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामतीर्थ यादव को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी दीप बहादुर, अशोक कुमार व दुर्गेश श्रीवास्तव को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था। इस चुनाव में कुल 157 कर्मचारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर रंजय कुमार को 90 मत मिले जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी संजीव यादव को 64 मत मिले। मंत्री पद पर अजीत श्रीवास्तव 101 मत पाकर जीते जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी राकेश तिवारी को 53 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चुनाव हुए थे जिसके लिए 3 प्रत्याशी थे। सुभाष चंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जयशंकर यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गये। इसके अलावा सहमंत्री पद पर नितेश कुमार, ऑडिटर पद पर इंद्र बहादुर सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर लालमणि मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read